{"_id":"6213f495b059123c996aad8b","slug":"delhi-weather-forecast-today-wind-blow-at-a-speed-of-30-40-kilometers-per-hour-expected-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Forecast: आज 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather Forecast: आज 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान
Tue, 22 Feb 2022 01:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:52 AM IST
सार
मौसम विभाग ने मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम रहा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में 149 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत से 23 प्रतिशत के बीच रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
सफर के मुताबिक अगले दो दिनों का अनुमान है कि तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने और हवा की तेज रफ्तार के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में मध्यम श्रेणी से सुधार की उम्मीद है। 24 मार्च से हवा की रफ्तार में कमी से हवा की गुणवत्ता धीरे-धीरे खराब होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन