फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast News Strong winds have stopped temperature will rise

Delhi Weather Forecast: तेज हवा बंद, अब चढ़ेगा पारा... सप्ताहांत तक दिखने लगेगा बदलाव; पढ़ें पूर्वानुमान

Thu, 06 Mar 2025 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Mar 2025 08:55 PM IST
सार

दिल्ली में बीते दिनों हुई हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह व शाम की सर्दी का अहसास हो रहा है। तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। लेकिन अब मौसम बदलने वाला है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast News Strong winds have stopped temperature will rise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से चल रही तेज सतही हवाएं अब बंद हो गई हैं। इस कारण अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। वीकेंड तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार जाने की संभावना है। जबकि अगले सप्ताह के मध्य तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। यह इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान हो जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली में बीते दिनों हुई हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह व शाम की सर्दी का अहसास हो रहा है। तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। बीते एक हफ्ते में केवल तीन मार्च को ही तापमान 30 डिग्री के पार गया था। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज हवाएं चलीं जिससे तापमान कुछ ज्यादा नहीं बढ़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब दो दिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन उसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन

10 मार्च के बाद तो अधिकतम तापमान 31-33 और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। 11 मार्च को तापमान 33-35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमूमन 7 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज होता है। नौ मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इससे मौसम में खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि हवा की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान:  28.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 12.2 डिग्री सेल्सियस
7 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:25 मिनट
08 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:39 मिनट

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed