फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Mercury crosses 45 in different areas of Delhi and IMD issued yellow alert

Delhi Weather Forecast: दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 पार, मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया यलो अलर्ट

Sat, 04 Jun 2022 01:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Jun 2022 01:45 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा सामान्य से दो अधिक 42.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे भी गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जाहिर की है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Mercury crosses 45 in different areas of Delhi and IMD issued yellow alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ते ही प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। वहीं, अगले 24 घंटे में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा सामान्य से दो अधिक 42.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तेज धूप निकलने के कारण घरों से बाहर निकले लोग अधिक परेशान रहे। सूरज की तपिश से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। हवा में नमी का स्तर 12 से 65 फीसदी तक दर्ज किया गया। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने एक दिन पहले पूर्वानुमान जारी करते हुए शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरित गर्मी के तेवर तल्ख रहे।

विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रहा सबसे गर्म इलाका

दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सबसे गर्म दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, नजफगढ़ में 45.6, पीतमपुरा में 45.6 व मुंगेशपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने की वजह से इन इलाकों में लू वाली स्थिति बनी रही व लोगों को गर्मी से अधिक परेशानी हुई।

जरूरी हो तभी निकलें बाहर, आज यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की सलाह है कि जरूरी हो तभी लोग घरों से बाहर निकलें और अधिक समय तक धूप के सीधे संपर्क में न रहें। विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गर्मी के तेवर नरम हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed