{"_id":"62d9ac0f4fd89c61c968b69e","slug":"delhi-weather-forecast-light-to-moderate-rain-likely-in-next-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, जानें कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, जानें कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल
Fri, 22 Jul 2022 01:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:12 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बृहस्पतिवार को लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि, बादलों की छाए रहने की वजह से सूरज के तेवर नरम रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 फीसदी रहा। दिन में बार-बार बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बादल बिन बरसे ही रह गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:18 बजे
सूर्योदय का समय: 5:38 बजे
-विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की जा सकती है दर्ज। हवा की रफ्तार रहेगी सामान्य व नमी का स्तर रहेगा अधिक।