फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather forecast for today heat wave yellow alert issued by imd

Delhi Weather: आसमान से बरसी आग...लू का प्रकोप जारी, आज के लिए येलो अलर्ट

Tue, 07 Jun 2022 03:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 03:23 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। लू के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दिन भर 25-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी। 

विज्ञापन
delhi weather forecast for today heat wave yellow alert issued by imd
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा और दिन भर आसमान से आग बरसती रही। झुलसा देने वाली गर्मी का आलम यह रहा कि सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2017 केबाद यह छ जून का सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले वर्ष 2017 में छ: जून को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


मौसम विभाग केअनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को दिल्ली में सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा, जहां तापमान सबसे अधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर इलाके में भी पारा 46 डिग्री दर्ज हुआ। स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 46.1, पीतमपुरा में 45.8, रिज में 44.9, पालम में 44.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप और लू लोगों को परेशान करती रही। शाम को भी गर्म हवा चलती रही। विभाग ने मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। लू के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दिन भर 25-25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना विभाग ने जताई है। आठ जून से 10 जून तक पारा 42-43 डिग्री के बीच रहेगा और 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 11 और 12 जून को बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री रहेगा। 

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा और लू चलने की संभावना है। 
अधिकतम तापमान: 43.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.3 डिग्री सेल्सियस
07 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 17 मिनट
08 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 23 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed