फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Cold will increase in Delhi Western Disturbance likely to become active

Delhi Weather Forecast: बढ़ेगी ठिठुरन, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना, जानें- IMD की भविष्यवाणी

Sun, 04 Dec 2022 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Dec 2022 09:36 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर नौ व अधिकतम तापमान भी सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 49 से 97 फीसदी रहा।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Cold will increase in Delhi Western Disturbance likely to become active
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

राजधानी में इस सप्ताह से मौसम के करवट लेने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन को बढ़ाएंगी। इससे दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का अहसास बढ़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर नौ व अधिकतम तापमान भी सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 49 से 97 फीसदी रहा। सुबह लोगों ने ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की, हालांकि दिनभर धूप रहने की वजह से लोगों को राहत मिली। सूरज ढलने के बाद शाम को वातावरण में सर्दी का अहसास बढ़ गया था।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इस वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर देखने को मिलेगा। बर्फबारी थमते ही पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ाएंगी। दिसंबर के मध्य तक कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- आठ डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:24 बजे
सूर्योदय का समय: 7:00 बजे
-सुबह कोहरा छाया रहेगा, दिनभर धूप निकली रहेगी व हवा की रफ्तार कम रहेगी। हवा में नमी का स्तर सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed