Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Fog knocked in capital visibility recorded from 300 to 400 meters

Delhi Weather: राजधानी में कोहरे ने दी दस्तक, विभिन्न मार्गों पर 300 से 400 मीटर तक दर्ज की गई दृश्यता

Wed, 12 Oct 2022 11:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाल ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाल ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 12 Oct 2022 11:17 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा व अब बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Delhi Weather Fog knocked in capital visibility recorded from 300 to 400 meters
राजधानी में कोहरे ने दी दस्तक - फोटो : अमर

विस्तार

राजधानी में बारिश का दौर गुजरने के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बुधवार सुबह कोहरे की दस्तक दर्ज की गई है। दिल्ली के विभिन्न मार्ग कोहरे की चादर में लिपटे हुए नजर आए। कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर गिरकर 300 से 400 मीटर तक रहा। इस कारण अलसुबह वाहन चालकों को धीमी रफ्तार के साथ अपनी गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली में जब लोग सुबह सोकर उठे तो घरों के बाहर कोहरी की हल्की चादर देखने को मिली। सड़कों पर धुंध के साथ दृश्यता ओझल रही। सर्दी के आगमन का अहसास कराने के लिए कोहरे के साथ हल्की ठंडक भी महसूस भी की गई। हालांकि, सूरज चढ़ने के साथ-साथ धुंध की चादर छंट गई। मौसम विभाग के मुताबिक,  सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। हालांकि, बारिश का यह रूप कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के रूप में रहा। बुधवार को दिनभर धूप निकली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 30.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


हवा में नमी का स्तर 66 से 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बीते चार दिनों तक दिल्ली में बारिश दर्ज की गई है। इस वजह से वातावरण में नमी बरकरार है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कोहरे को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा व अब बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सप्ताह भर में ही रात के पारे में अंतर आना शुरू हो जाएगा व रात में हल्की सर्दी का अहसास बढ़ेगा। अगले सप्ताह से सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास महसूस होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 19 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:54 बजे
सूर्योदय का समय: 6:21 बजे
दिनभर मौसम साफ रहेगा व धूप निकली रहेगी। हवा में नमी का स्तर सामान्य रहेगा व हवा की रफ्तार कम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed