फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Alert weather became pleasant due to heavy rain in Delhi

Delhi Weather : दिल्ली- एनसीआर में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया है आज के लिए भी यलो अलर्ट

Thu, 25 Jul 2024 06:45 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jul 2024 06:45 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में बारिश का सिलसिला सुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Delhi Weather Alert weather became pleasant due to heavy rain in Delhi
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में आज फिर बारिश का सिलसिला सुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही हल्की बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कल राजधानी में लोगों की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में तेज बारिश तो कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। बारिश से दिनभर सड़के व गलियां भीगी-भीगी रहीं।

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 36 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश नरेला व डीयू केंद्र में रिकॉर्ड की गई। ऐसे में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार के मुकाबले एक दिन में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है।


बुधवार सुबह शुरु बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में छाए बदरा कभी तेज तो कभी धीमी स्तर से बरसते रहे। साथ ही हवा भी चलती रही। बारिश का सिलसिला दोपहर तक चला। इसके बाद उमस भरी गर्मी महसूस हुई, लेकिन शाम को हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, शाम साढ़े पांच बजे तक नरेला में 34 एमएम, डीयू में 29, सफदरजंग में 27, रिज में 26.6, लोधी रोड में 24.2, पालम में 17.8, आया नगर में 14.2, पीतमपुरा में 9.5, पूसा में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई।

लोधी रोड में 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 33.6, आया नगर में 32.8 व पालम में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में बारिश होने के बाद आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 97 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 76 रहा, यह संतोषजनक श्रेणी है। गुरुग्राम में 88, गाजियाबाद में 87, फरीदाबाद में 118 व ग्रेटर नोएडा में 134 एक्यूआई दर्ज किया।

बुधवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान- 33.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 24.8 डिग्री सेल्सियस

बृहस्पतिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed