फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather alert It will rain in Delhi throughout the week

Weather Alert : दिल्ली में पूरे सप्ताह बरसेंगे बदरा, आज 30 से 40 KM/H की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी

Mon, 01 Jul 2024 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Jul 2024 01:34 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है।

विज्ञापन
delhi weather alert It will rain in Delhi throughout the week
दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश के आसार - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने बुधवार तक के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट व गुरुवार से शनिवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम व आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लोधी रोड में 36.6 व रिज में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 रहा। बुधवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक 196 एक्यूआई रहा जो मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम में 118, ग्रेटर नोएडा में 103, गाजियाबाद में 125 व नोएडा में 98 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed