फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi water crisis AAP delegation meets LG VK Saxena Atishi indefinite fast enters third day

दिल्ली जल संकट: हरियाणा सरकार से पानी मांगेंगे उपराज्यपाल, आप डेलीगेशन ने की मुलाकात; आतिशी का अनशन रहेगा जारी

Sun, 23 Jun 2024 06:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Jun 2024 06:51 PM IST
सार

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर आप नेताओं के डेलीगेशन ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भरोसा दिया कि वे हरियाणा सरकार से दिल्ली को पानी दिलाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Delhi water crisis AAP delegation meets LG VK Saxena Atishi indefinite fast enters third day
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के तीसरे दिन जलमंत्री आतिशी के साथ पार्टी नेता गोपाल राय व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट पर सियासत बढ़ती जा रही है। हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग लेकर जलमंत्री आतिशी का जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में रविवार को भी तीसरे दिन अनशन जारी रहा। डॉक्टरों की जांच के दौरान जलमंत्री के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया है। उधर, पानी की समस्या को लेकर आप नेताओं के डेलीगेशन ने राजनिवास पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, एनडी गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी पंकज गुप्ता, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत 10 लोग शामिल थे। उन्होंने पानी की आपूर्ति के लिए पहल करने की अपील की। डेलीगेशन और उपराज्यपाल के बीच बातचीत ठीक रही। उन्होंने उपराज्यपाल को हरियाणा से दिल्ली को 113 एमजीडी पानी कम मिलने की जानकारी दी।

विज्ञापन

1994 के समझौते के अनुसार दिल्ली को मिल रहा पानी

डेलीगेशन ने उन्हें बताया कि दिल्ली को 1994 के समझौते के अनुसार पानी मिल रहा है, तब दिल्ली की आबादी करीब 1.1 करोड़ थी, लेकिन अब यह बढ़कर तीन करोड़ हो गई है। उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भरोसा दिया कि वे हरियाणा सरकार से दिल्ली को पानी दिलाने का प्रयास करेंगे। वहीं, संजय सिंह ने बताया कि नहरों की लीकेज को खत्म करने पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली के अंदर 12 हजार किलोमीटर पाइप लाइन बिछवाने का काम किया।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं। इस दौरान सक्सेना ने भी कुछ सुझाव दिए हैं, जिस पर मिलकर काम करने की सहमति बनी है। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उपराज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह हरियाणा सरकार से बात करके दिल्ली को पानी दिलाएं। इस डेलिगेशन में विधायक दिलीप पांडे, सोमनाथ भारती, राजेश गुप्ता रितुराज भी शामिल थे।

अनशन रहेगा जारी

 जलमंत्री आतिशी ने दिल्लीवालों को संदेश देते हुए कहा कि जब तक हरियाणा सरकार अतिरिक्त पानी नहीं देगी, हथिनीकुंड बैराज के गेट नहीं खोलेगी तब तक उनका अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का अपना का कोई स्रोत पानी नहीं है, यहां सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली में कुल 1005 एमजीडी पानी की जरूरत होती है, जिसमें से 613 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन हरियाणा से आता है। लेकिन, पिछले तीन हफ्ते से हरियाणा ने पानी भेजना कम कर दिया है। हरियाणा सिर्फ 513 एमजीडी पानी दे रहा है। हरियाणा प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन कम पानी छोड़ रहा है। 

विज्ञापन

28 लाख लोगों को नहीं मिल पा रहा पानी

उन्होंने कहा कि एक एमजीडी से 28,500 लोगों को पानी मिलता है। यानी जब हरियाणा 100 एमजीडी कम पानी छोड़ रहा है, तो उससे 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, आप नेताओं दावा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक 3505 किमी पुरानी पाइप लाइनों को बदला है। पाइप लाइनें बिछाकर 1750 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी पहुंचा दिया है। पूरे वाटर सप्लाई नेटवर्क की रीयल टाइम मॉनिटरिंग के लिए 3000 बल्क फ्लो मीटर लगाए हैं। पिछले छह महीनों में 2000 ज्यादा पानी की लीकेज रोकी गई है।

आतिशी का कीटोन स्तर पॉजिटिव, डॉक्टरों ने कहा सेहत के लिए खतरनाक

डॉक्टरों की एक टीम ने आतिशी की स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान डॉक्टरों ने जलमंत्री के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट दर्ज की है। साथ ही उनके वजन में भी गिरावट हुई है। डॉक्टरों ने दावा किया कि अनशन के पहले दिन की तुलना में तीसरे दिन उनके ब्लड शुगर लेवल में 26 यूनिट की गिरावट आई है। साथ ही, उनका डायास्टोलिक (निचला) ब्लड प्रेशर भी 56 एमएमएचजी पर पहुंच गया है। डॉक्टरों ने इसे खतरनाक बताया है। यही नहीं, जलमंत्री आतिशी का यूरिन कीटोन स्तर भी पॉजिटिव हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार यदि अनशन जारी रहता है, तो आने वाले कुछ दिनों में उनके शरीर में कीटोन की मात्रा बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed