फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi was filled with the fragrance of Punjabi culture

Delhi : पंजाबी संस्कृति की खुशबू से महक उठी दिल्ली, रंगली वैसाखी आयोजन में मीडिया पार्टनर रहा अमर उजाला

Sun, 12 May 2024 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 05:11 AM IST
सार

आईटीओ स्थित प्यारे लाल भवन में रोजा हेल्थकेयर की ओर से रंगली वैसाखी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवक और युवतियों ने पंजाबी वेशभूषा में रैंप वॉक, लोकनृत्य और संगीत की अन्य विधाओं से सभागार में मौजूद दर्शकों का मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
Delhi was filled with the fragrance of Punjabi culture
संस्कृति के रंग और परिधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी संस्कृति की खुशबू से शनिवार को दिल्ली महक उठी। आईटीओ स्थित प्यारे लाल भवन में रोजा हेल्थकेयर की ओर से रंगली वैसाखी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवक और युवतियों ने पंजाबी वेशभूषा में रैंप वॉक, लोकनृत्य और संगीत की अन्य विधाओं से सभागार में मौजूद दर्शकों का मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अमर उजाला ने कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत बाल पंजाबन जियाना कौर ने दीप जलाकर की। बेटियों की समाज में अहमियत समझाने के लिए आयोजकों ने जियाना के हाथों कार्यक्रम आरंभ करवाया। प्यारे लाल भवन परिसर में रोजा हेल्थकेयर द्वारा निर्मित बॉडीकेयर सामान, इत्र, कपड़े और पंजाबी जूतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए। प्रवेश द्वार पर पंजाबी संस्कृति को समर्पित सेल्फी पॉइंट बना था।
विज्ञापन


आरजे कवनीत संधू और पेशेवर एंकर अविराज ने कार्यक्रम का संचालन किया। हरमन, परमिंदर और कम्बोज ने कलाकारों के कौशल को परखने के लिए जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में गतके का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें युवकों के साथ युवतियों ने भी हिस्सा लिया। दर्शकों ने गीत-संगीत के साथ-साथ गिद्दा और भंगड़े का जमकर लुत्फ उठाया। बैफिक्रा बैंड ने भी ''मैं तेनू समझावां'', ''दिल दिया गल्लां'' जैसे पंजाबी गीतों से खूब शोहरत बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed