फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Voters will get 20% discount in hotels in Delhi

LS Elections: वोट देने वालों को दिल्ली के होटलों में मिलेगी 20 % छूट, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए MCD की पहल

Wed, 17 Apr 2024 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 02:39 AM IST
सार

करोल बाग और नजफगढ़ जोन के होटल मालिकों ने फैसला किया है कि वे वोट देने वाले लोगों को होटलों के कमरों की बुकिंग पर 20% की छूट देंगे।

विज्ञापन
Delhi: Voters will get 20% discount in hotels in Delhi
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : ANI

विस्तार

मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए लॉजिंग हाउस ओनर्स एसोसिएशन और होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ करोल बाग ने पात्र मतदाताओं के लिए आकर्षक पेशकश की है। करोल बाग और नजफगढ़ जोन के होटल मालिकों ने फैसला किया है कि वे वोट देने वाले लोगों को होटलों के कमरों की बुकिंग पर 20% की छूट देंगे।

विज्ञापन


यदि पात्र मतदाता उंगली पर स्याही के निशान का प्रमाण देते हैं, वे विशेष छूट के लिए पात्र होंगे। जो मतदाता लॉजिंग हाउस ओनर्स एसोसिएशन से संबद्ध होटलों में आवास बुक करेंगे, उन्हें छूट मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली होटल और रेस्तरां ओनर्स एसोसिएशन के तहत प्रतिष्ठानों में बुकिंग करने वालों को भी छूट मिलेगी। 
विज्ञापन


करोल बाग जोन के निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हर नागरिक का वोट मायने रखता है, इसलिए नागरिकों को लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। इस विशेष छूट की पेशकश कर हम अधिक लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग करोल बाग क्षेत्र के बाकी व्यापारियों से भी इसके लिए संपर्क कर रहा है। करोल बाग और नजफगढ़ क्षेत्र में होटल एसोसिएशन ने इस योजना की शुरुआत की है। नजफगढ़ जोन के निगम उपायुक्त बादल कुमार ने बताया कि होटल और गेस्ट हाउस एसोसिएशन महिपालपुर ने कमरे के किराये पर 20% की छूट देने के लिए कहा है। इस छूट का लाभ उठाने के लिए योग्य मतदाता वोट डालने के 24 घंटे में बुकिंग कर उंगली पर स्याही के निशान का प्रमाण प्रस्तुत करके छूट का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed