{"_id":"6a10683bcb6367f6e702ed3e","slug":"delhi-volleyball-premier-league-trials-begin-on-sunday-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-137525-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली वॉलीबॉल प्रीमियर लीग के ट्रायल रविवार से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली वॉलीबॉल प्रीमियर लीग के ट्रायल रविवार से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली वॉलीबॉल प्रीमियर लीग के ट्रायल रविवार से शुरू होने जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग के लिए अब तक एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। आयोजकों नीति रावत और जसोदा गुलिया ने बताया कि लीग का उद्देश्य राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में छिपी वॉलीबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का पंजीकरण यह दर्शाता है कि युवाओं में वॉलीबॉल के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। ट्रायल में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल के आधार पर चयन होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद लीग मुकाबलों का आयोजन होगा। लीग के जरिये खिलाड़ियों को पेशेवर माहौल में खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके खेल स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।