फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi voilence: aap mla Amanatullah Khan defends tahir hussain

अमानतुल्लाह ने हिंसा के आरोपी ताहिर के बचाव में किया ट्वीट, भाजपा ने किया पलटवार 

Sat, 07 Mar 2020 10:21 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 07 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
delhi voilence: aap mla Amanatullah Khan defends tahir hussain
अमानतुल्लाह खान - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के ट्वीट से दिल्ली की सियासत गरमा गई है। विधायक ने आप से निलंबित पार्षद व हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन के बचाव में ट्वीट कर धार्मिक कार्ड खेला है। ट्वीट पर भाजपा नेताओं ने विधायक और उनकी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी सवाल किया कि क्या इसे पार्टी का आधिकारिक बयान माना जाए।  

विज्ञापन


अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर कहा कि ताहिर हुसैन इस बात की सजा काट रहा है कि वह एक मुस्लिम है। शायद आज हिंदुस्तान में मुस्लिम होना सबसे बड़ा गुनाह है। यह भी हो सकता है कि आने वाले वक्त में यह साबित कर दिया जाए कि दिल्ली में हिंसा ताहिर हुसैन ने ही कराई है। इस ट्वीट के बाद भाजपा नेताओं ने भी पलटवार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इस ट्वीट पर कहा कि वाह रे आप की तुष्टिकरण की राजनीति। उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधायक अमानतुल्लाह की बात से सहमत हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि ताहिर हुसैन किन कर्मों की सजा काट रहा है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नीलकांत वक्शी ने कहा कि अमानतुल्लाह विधायक होने लायक है क्या? हिंदुस्तान को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भाई-बहन बच्चों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। सांविधानिक पद पर बैठे ऐसे लोग क्या दिल्ली को आगे बढ़ने देंगे? अगर ताहिर दोषी है तो अमानतुल्लाह भी नहीं बचा पाएंगे, हिंदुस्तान के कानून पर भरोसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट पर चुनौती देते हुए कहा कि अमानतुल्लाह खान इसी बयान को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिलवा के दिखाएं। साथ ही केजरीवाल से सवाल किया है कि क्या विधायक के इस बयान को आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार का अधिकारिक बयान माना जाए। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि अमानतुल्लाह वहीं है, जिनकी नजर में बटला हाउस के आतंकवादी भी बेगुनाह थे। 


इस मामले में भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने शांति व सद्भाव कमेटी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को एक पत्र लिखकर पूछा है कि नफरत फैलाए जाने से रोकने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। क्या टवीट् पर संज्ञान लेकर विधायक पर कमेटी के माध्यम से उचित दंडात्मक कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed