फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi violence: Victims accuse on police for one-sided action

दिल्ली हिंसाः पीड़ितों ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप, पुलिस ने किया इनकार

Sun, 08 Mar 2020 09:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 09:11 PM IST
सार

-पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया मनमानी करने का आरोप
-पुलिस का कहना है कि बगैर पुख्ता सबूत के किसी के ऊपर कार्रवाई नहीं हो रही

विज्ञापन
Delhi violence: Victims accuse on police for one-sided action
आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर एक समुदाय विशेष के लोग एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। जाफराबाद इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस केवल एक समुदाय को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रही है। जबकि हिंसा में उपद्रवियों का कोई जात-धर्म नहीं होता है। हालांकि पुलिस ने ऐसे आरोपों से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि बगैर पुख्ता सबूत के किसी के ऊपर कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का आरोप है कि हिंसा के बाद पुलिस की ओर से जारी कार्रवाई से कई सवाल उठ रहे हैं। विधायक अमानतुल्लाह का कहना है कि अबतक हिंसा में 2193 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए इन आरोपियों सबसे अधिक एक ही समुदाय के लोग हैं। इससे प्रतित होता है कि पुलिस केवल एकतरफा कार्रवाई कर रही है। हिंसा में दोनों समुदाय का नुकसान हुआ है, जिसमें सैकड़ों दंगाई शामिल थे। पुलिस के पास कुछ इलाकों की सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें कई लोगों का नाम सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफराबाद के लोगों का भी आरोप है कि पुलिस घरों से बाहर किसी काम से भी जा रहे युवकों को पूछताछ के नाम पर उठा ले रही है। लोगों का कहना है कि अगर हिरासत में जबरन लिए गए लोग दोषी हैं तो उन्हें कोर्ट के सामने क्यों नहीं प्रस्तुत किया जा रहा है। ऐसे कई दूसरे सवाल हैं, जिनके जवाब लोग पुलिस से मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed