फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसाः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 48, ताहिर अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Tue, 03 Mar 2020 10:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Mar 2020 10:13 PM IST
खास बातें

दिल्ली हिंसा के बाद प्रभावित इलाकों के बाशिंदों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नालों से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है जिसके चलते मरने वालों की संख्या 47 पहुंच चुकी है। इस बीच कई लोग अब भी हिंसा में गायब अपनों की तलाश में अस्पताल से लेकर शवगृह तक उनकी तलाश कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम केजरीवाल और पीएम मोदी बैठक करने वालें हैं जिसमें दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो सकती है। वहीं हिंसा के आरोपी शाहरुख और ताहिर हुसैन अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Delhi Violence live updates cm kejriwal pm modi death toll rises tahir shahrukh delhi police
दिल्ली में सामान्य होते हालात - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:07 PM, 03-Mar-2020

चार दिन की हिरासत में शाहरुख

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि शाहरुख को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

10:03 PM, 03-Mar-2020

ताहिर हुसैन जल्द होगा गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा ने जानकारी दी है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि ताहिर हुसैन को पुलिस ने बचाया था। तथ्य यह है कि 24 फरवरी की रात को हमें सूचना मिली कि एक पार्षद फंस गया है और घिरा हुआ है, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो वह अपने घर पर पाया गया।

रंधावा ने बताया कि 26 फरवरी को जब अंकित शर्मा का शव मिला और उनके परिवार ने ताहिर पर आरोप लगाए तो वह मामले में मुख्य आरोपी बन गए। उसके बाद ताहिर के घर की तलाशी ली गई और सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
10:02 PM, 03-Mar-2020

दिल्ली हिंसा में अभी तक 436 मामले दर्ज

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली हिंसा में अब तक 436 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 45 मामले शस्त्र अधिनियम के तहत शामिल हैं। 1,427 लोग या तो गिरफ्तार किए गए हैं या हिरासत में लिए गए हैं।

07:39 PM, 03-Mar-2020

दिल्ली विधानसभा कमेटी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली विधानसभा की कमेटी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 8950000946 जारी किया है। इस पर आप  स्क्रीन शॉट लेकर कर सकते हैं । आप ईमेल dvscommittee@delhi.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा की इन नंबरो पर लोग शिकायत कर सकते हैं। 

इस नंबर को सभी सार्वजनिक जगहों स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, चौक, चौराहे पर लगाया जाएगा। 5 मार्च को छह विधानसभा क्षेत्रों के विधायक धर्म गुरुओं के साथ शांति कमेटी की बैठक करेंगे ताकि क्षेत्र में शांति का संदेश दिया जा सके। शांति कमेटी की मीटिंग में पुलिस कमिशनर को भी आमंत्रित किया जाएगा।
06:12 PM, 03-Mar-2020

ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस का बयान

अजीत कुमार सिंगला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के  निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 24-25 फरवरी की रात में कुछ लोगों ने हमें जानकारी दी थी कि पार्षद अपने घर फंस गए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तब उन्हें गली से निकाला गया। 

हालांकि दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने अब स्पष्ट किया कि ताहिर हुसैन को बचाव की आवश्यकता नहीं थी, 24-25 फरवरी की रात को पार्षद के फंसने की खबर पुलिस को मिली थी, जांच के बाद पाया गया कि पार्षद अपने घर में सुरक्षित था।
 
 
04:40 PM, 03-Mar-2020

शाहरुख को पुलिस मुख्यालय लाया गया

शाहरुख (चेक शर्ट में), जिसने  24 फरवरी को  हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाई थीं, उसे पुराने पुलिस मुख्यालय, आईटीओ में लाया गया। शाहरुख को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:50 PM, 03-Mar-2020

बोर्ड परीक्षा में 98.33 प्रतिशत उपस्थिति

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जानकारी दी है कि कक्षा 12वीं के  इतिहास विषय की परीक्षा में आज दिल्ली के उत्तर-पूर्व में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। दिल्ली के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के केंद्रों पर आज 98.33 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
 
03:48 PM, 03-Mar-2020

हैदरपुर गांव से हैंड ग्रेनेड बरामद

दिल्ली के हैदरपुर गांव में बीती रात एक जंग लगा हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। एनएसजी की टीम ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।
 
 
02:43 PM, 03-Mar-2020

मरने वालों की संख्या हुई 48

जीटीबी अस्पताल में एक और मौत के बाद हिंसा में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है।
01:33 PM, 03-Mar-2020

272 पुरुष और छह महिलाएं हुईं घायल: जीटीबी अस्पताल

दिल्ली हिंसा में घायल होने वालों के बारे में जीटीबी अस्पताल ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए हैं। अस्पताल के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हिंसा में कुल 67 मामले गोली लगने के कारण घायल होने के हैं। वहीं घायल पुरुषों की संख्या 272 और महिलाओं की छह है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed