फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence Demand for death of Delhi Police jawan on the road, the name of Shahid Ratanlal Marg

जिस सड़क पर गई दिल्ली पुलिस के जवान की जान, उसका नाम शहीद रतनलाल मार्ग करने की मांग

Sun, 01 Mar 2020 09:09 PM IST
अनवर अंसारी अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence Demand for death of Delhi Police jawan on the road, the name of Shahid Ratanlal Marg
शहीद रतनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते उनके चाचा बसंत बारी और अन्य - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारियों के संगठन 'दिल्ली पुलिस महासंघ' ने उस सड़क का नाम शहीद रतनलाल के नाम पर रखने की मांग की है जिस पर दंगों के दौरान 24 फरवरी को उनकी हत्या कर दी गई थी। संगठन ने कहा है कि वह इसके लिए सभी जरुरी संस्थानों और अधिकारियों-नेताओं, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को पत्र भी लिखेगा। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारियों, जवानों और सामान्य लोगों ने रविवार को आईटीओ के शहीदी पार्क में इकट्ठा होकर शहीद रतनलाल को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस महासंघ के पदाधिकारी रिटायर्ड एसीपी वेद भूषण ने अमर उजाला से कहा कि हेड कांस्टेबल रतनलाल की शहादत को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। ऐसी शहादतें लोगों को यह भरोसा दिलाती हैं कि अगर पुलिस के लोग हैं तो उनकी जिंदगी सुरक्षित है और वे अपनी जान पर खेलकर भी लोगों के जान-माल की सुरक्षा करेंगे। युवा वर्ग ऐसे शहीदों से प्रेरणा पाकर और उन्हें अपना आदर्श मानकर ही ऐसे जोखिम भरे करियर की तरफ आते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच इस शहादत को अमर बनाने के लिए ही संघ ने सड़क का नाम शहीद रतनलाल के नाम पर रखे जाने की मांग की है। साथ ही शहीद पार्क से सटे दूसरे पार्क का नाम शहीद रतनलाल पार्क कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


रतनलाल के चाचा बसंत बारी ने कहा कि उनकी शहादत ने पूरे क्षेत्र को गौरव से भर दिया है। आज उनके गांव का हर बच्चा दिल्ली पुलिस, सेना और वायुसेना में जाना चाहता है और अपने देश के लिए कुछ करना चाहता है। उन्होंने बताया कि यह देखकर उनका परिवार कृतज्ञ है कि इस घड़ी में भी दिल्ली पुलिस, केंद्र और दिल्ली सरकार ने उनका साथ नहीं छोड़ा है और हर तरफ से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed