{"_id":"5e70f9e68ebc3ea4b01a21d0","slug":"delhi-violence-7732-complaints-received-by-peace-harmony-committee-evidence-of-provoking-emotions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा : शांति-सद्भाव समिति को मिलीं 7732 शिकायतें, भावनाएं भड़काने के मिले साक्ष्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा : शांति-सद्भाव समिति को मिलीं 7732 शिकायतें, भावनाएं भड़काने के मिले साक्ष्य
Tue, 17 Mar 2020 09:55 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की शांति व सद्भाव समिति को उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों से जुड़ी 7,732 शिकायतें मिली हैं। समिति ने इनमें से 2110 की स्क्रीनिंग कर ली है। समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढ़ा के मुताबिक, 504 शिकायतों में दोनों समुदायों के बीच भावनाएं भड़काने के पर्याप्त साक्ष्य हैं। विशेषज्ञों की मदद से जांच कर समिति एफआईआर दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
इससे पहले, मंगलवार दोपहर बाद विधानसभा में हुई समिति की बैठक में अलग-अलग माध्यमों से मिली शिकायतों की जांच की गई। राघव चड्ढा ने बताया कि कमेटी को 232 शिकायतें ईमेल और 7500 व्हाट्स एप से मिली हैं। इनमें से 504 शिकायतें ऐसी हैं, जिनमें सीधे-सीधे दो समुदायों के बीच वैमनस्य भड़काने वाली सामग्री है। दो शिकायतकर्ताओं को बुलाकर समिति ने उनके बयान दर्ज किए हैं। इनसे एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराए जाने के सबूत मिले हैं। अगली सुनवाई में आरोपियों को भी समन कर बयान रिकॉर्ड होगा। जरूरी हुआ तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने बताया कि समिति अभी शिकायतें ले रही है। अपनी स्क्रीनिंग के बाद समिति वकीलों और आईटी विशेषज्ञों की मदद लेगी। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की सत्यता परखी जाएगी। किसी की शिकायत पर मामला दर्ज होता है तो उसे दस हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व, सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने शांति और सद्भाव समिति को पुनर्गठन किया। नौ सदस्यीय समिति का अध्यक्ष राघव चड्ढा को बनाया गया। इससे पहले विधायक सौरभ भारद्वाज अध्यक्ष थे। नई समिति में वह सदस्य हैं।