फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi unknown man chemical attack on woman at ajmeri gate now absconding probe on

नई दिल्ली स्टेशन पर युवक ने प्रेमिका पर केमिकल फेंका, पश्चिम बंगाल बना विवाद का कारण

Sat, 07 Dec 2019 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
delhi unknown man chemical attack on woman at ajmeri gate now absconding probe on
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

शनिवार दोपहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आपसी विवाद में एक युवक ने प्रेमिका पर कुछ ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। महिला को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। झुलसने की पुष्टि नहीं होने और आंख में सूजन की वजह से उसे गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय में रेफर किया गया। यहां से भी प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला झुलसी नहीं है, बल्कि उसकी आंख में सूजन है। प्रेमी उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाना चाहता था। महिला के विरोध करने पर उसने वारदात की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे सूचना मिली कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ स्थित डीलक्स टॉयलेट के पास एक युवक ने महिला के शरीर पर कुछ केमिकल फेंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को महिला के शरीर पर कैमिकल जैसी चीज दिखी और उसकी एक आंख में सूजन थी। लोकनायक अस्पताल में प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला का शरीर झुलसा नहीं है। गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों ने बताया कि केमिकल गिरने से महिला की आंख में चुभन होती, लेकिन ऐसा भी कुछ नहीं है।


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय महिला मूलत: तेलंगाना की रहने वाली है। वह पति से विवाद होने के बाद उससे अलग रह रही थी। छह माह पहले वह दिल्ली आई और नई दिल्ली स्टेशन पर रहने लगी। यहीं उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल निवासी रुद्र विश्वास से हुई। वह भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रहता था। कुछ माह साथ रहने के बाद दोनों में विवाद हो गया और महिला उससे अलग रहने लगी। युवक उसे पश्चिम बंगाल ले जाना चाहता था, लेकिन महिला राजी नहीं थी। इसीलिए युवक ने उस पर हमला किया। हालांकि, पुलिस केमिकल फेंके जाने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed