{"_id":"60ae1d898ebc3e29bf5f9020","slug":"delhi-university-students-union-demands-postponed-of-obe-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने ओबीई परीक्षा की अवधि बढ़ाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने ओबीई परीक्षा की अवधि बढ़ाने की मांग की
Wed, 26 May 2021 03:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 26 May 2021 03:36 PM IST
सार
- डूसू व एबीवीपी केसंयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डीन परीक्षा से मुलाकात की
- सीवाईएसएस ने जून में परीक्षा नहीं दे सकने वालों को एक और मौका देने की मांग की
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी स्तर की अंतिम वर्ष (सेमेस्टर) की ओबीई परीक्षा सात जून से शुरु होनी है। जहां दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) परीक्षा की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है। वहीं सीवाईएसएएस ने जून में परीक्षा नहीं दे सकने वालों को एक मौका और देने की मांग की है। वहीं आइसा ने कुलपति को छात्रों के संयुक्त मेल भेजकर परीक्षा रद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ओबीई की परीक्षा को लेकर डूसू व एबीवीपी के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डीन परीक्षा शाखा प्रो सी.एस रावत से मुलाकात कर मांग रखी है कि परीक्षा की अवधि को 30 मिनट बढ़ाया जाए, साथ ही जो छात्र जून में परीक्षा का प्रयास नहीं कर पाएंगे उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री की उपलब्धता केलिए एक केंद्रीकृत पोर्टल तैयार किया जाए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस के दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज के छात्रों ने मिलकर मंगलवार को डीन ऑफ एग्जामिनेशन को एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि आगामी ऑनलाइन परीक्षा शुरू करने से पहले डीयू पिछले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करें। साथ ही देरी से उत्तर पुस्तिका जमा करने के समय को घटा कर 30 मिनट कर दिया गया है, उसे दुबारा से एक घंटे का किया जाए।
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र कमल तिवारी ने कहा कि पहले हुई ऑनलाइन परीक्षाओं में देखा गया है कि डीयू का पोर्टल ठीक से काम नहीं करता और छात्रों को सर्वर फेल होने जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ता है जिस कारण छात्र समय से अपनी उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कर पाते ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा समय में 30 मिनट की कटौती किया जाना सरासर गलत है।
डीयू के बहुत से छात्र या उनका कोई परिवारजन इस समय कोरोना से संक्रमित है जिस कारण बहुत से छात्र इस समय परीक्षा देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे छात्रों को बाद में परीक्षा देने का एक और मौका दिया जाना चाहिए जिससे उन छात्रों पर परीक्षा का मानसिक दबाव न बनें। वहीं लॉकडाउन की वजह से छात्रों को अध्ययन सामग्री नहीं मिल पा रही है जिस कारण छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में डीयू एक केंद्रीय पोर्टल बना कर छात्रों को नोट्स और अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाए।
ओबीई परीक्षा रद्द की जाए- आइसा
छात्र संगठन आइसा के आह्वान पर रामजस कॉलेज समेत अन्य कई कॉलेज के छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय केकुलपति को एक सामूहिक पत्र लिखा है। पत्र मे छात्रों ने परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने की मांग की है। मेल केमाध्यम से लिखे गए पत्र में छात्रों ने कोविड-19 के कारण छात्र समुदाय की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपने कई शिक्षकों को कोरोना के कारण खोया है, कई छात्र अब भी संक्रमित हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाएं लेना अमानवीय है।