फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university cut-off Can decrease this time

इस बार डीयू में घट सकती है कट ऑफ, पांच या छह लिस्ट ही जारी किए जाने पर हो रहा विचार

Wed, 23 Jan 2019 07:15 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 23 Jan 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi university cut-off Can decrease this time
Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2019-20 के दाखिलों में इस बार कट ऑफ की संख्या घट सकती है। डीयू प्रशासन दाखिले के लिए पांच या छह कट ऑफ लिस्ट ही जारी करने पर विचार कर रहा है। साथ ही दाखिले के समय विद्यार्थियों से कम से कम दस्तावेज लेने की तैयारी है। ऐसी संभावना है कि विद्यार्थियों को दाखिले के समय स्थानांतरण, चरित्र व माइग्रेशन सर्टिफिकेट न देना पड़े। मंगलवार को डीयू में 11 सदस्यीय दाखिला समिति की बैठक हुई। बैठक मेें इन मुद्दों समेत कुछ दाखिले सेंट्रलाइज्ड किए जाने और फॉर्म में सुधार करने के लिए तंत्र विकसित करने पर विचार किया गया।

विज्ञापन


डीयू दाखिला समिति के चेयरमैन राजीव गुप्ता के अनुसार, बैठक में कुछ मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बार ऐसी संभावना है कि विद्यार्थियों को केवल जरूरी दस्तावेज ही जमा कराने पड़ें। ऐसा विचार किया जा रहा है कि दाखिले के लिए स्थानांतरण, चरित्र व माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़े। इसके साथ ही प्रशासन ऐसा तंत्र विकसित करने पर विचार कर रहा है, जिससे कि विद्यार्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर प्राप्त हो जाए। प्रशासन को मिले फीडबैक में भी यह बात सामने आई थी कि विद्यार्थियों को सुधार करने का अवसर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


दाखिला समिति की बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए कट ऑफ के बाद चलाई जाने वाली स्पेशल ड्राइव को इस बार तीसरी कट ऑफ लिस्ट के साथ ही शुरू किया जा सकता है। मालूूम हो कि आरक्षित श्रेणी की सीटें भरने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई जाती है। साथ ही दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ज्यादा समय देने पर भी विचार किया गया, ताकि उन्हें दाखिला पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अब तक दाखिले के लिए तीन दिन दिए जाते हैं। इसके साथ ही ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी व स्पोर्ट्स के दाखिले) भी स्ट्रीम लाइन करने की तैयारी है। दाखिला समिति की यह पहली बैठक है। अब आगामी बैठकों मेें इन मुद्दों पर चर्चा कर इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed