{"_id":"5f9d55606218f6410c1722a6","slug":"delhi-university-celebrate-national-unity-day-on-sardar-vallabhbhai-patel-145-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को 145वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को 145वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Sat, 31 Oct 2020 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीयू में कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर आज दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस गांधी भवन में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अगवानी वाइस चांसलर सीपी जोशी ने की। गांधी भवन के निदेशक प्रोफेसर रमेश सी भारद्वाज ने माननीय अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
शुरुआती भाषण के बाद गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की सुश्री कुसुम बहन और सुश्री राधा बहन ने सर्वधर्म प्रार्थना की। इस दौरान संगीत का कार्यक्रम भी हुआ जो राष्ट्रीय एकता पर आधारित था। इसकी प्रस्तुति फैकल्टी ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के छात्रों ने दी।
विज्ञापन
इसके बाद शपथ समारोह भी हुआ। प्रोफेसर पीसी जोशी ने अपने भाषण के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के बचपन की एक प्रेरक कहानी भी सुनाई। इसके साथ ही डीन ऑफ कॉलेजेस ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
कोविड के कारण ज्यादा अतिथियों को बुलाया नहीं गया था जिससे सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके।