फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university administration extended date to apply in ncweb

Delhi University: डीयू ने एनसीवेब में आवेदन करने की बढ़ाई तिथि, अब 10 अगस्त तक मौका

Tue, 26 Jul 2022 01:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Jul 2022 01:15 AM IST
सार

एनसीवेब में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सेज की लगभग 15, 200 सीटों पर दाखिले के लिए अब 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। डीयू ने एनसीवेब के आग्रह पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
delhi university administration extended date to apply in ncweb
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सेज की लगभग 15, 200 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सकी छात्राओं के लिए राहत की खबर है। अब स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। डीयू ने एनसीवेब के आग्रह पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई थी। 

विज्ञापन


एनसीवेब में केवल दिल्ली की लड़कियां ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जहां नियमित कॉलेजों में इस बार से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिले होंगे। जबकि एनसीवेब में बीते साल की तरह कट ऑफ के आधार पर ही दाखिला होंगे। कट ऑफ अगस्त के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। कट ऑफ के लिए बारहवीं के अंकों को देखा जाएगा।  
विज्ञापन


मालूम हो कि एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर हैं जिन पर बीए व बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां दिल्ली की ऐसी लड़कियां भी दाखिला ले सकती है जो कि किसी पार्ट टाइम कोर्स व नौकरी करने के कारण रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाती हैं। यहां दाखिला लेने पर डीयू की ही डिग्री मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed