{"_id":"62def2a9b21da1186962175f","slug":"delhi-university-administration-extended-date-to-apply-in-ncweb","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: डीयू ने एनसीवेब में आवेदन करने की बढ़ाई तिथि, अब 10 अगस्त तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: डीयू ने एनसीवेब में आवेदन करने की बढ़ाई तिथि, अब 10 अगस्त तक मौका
Tue, 26 Jul 2022 01:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:15 AM IST
सार
एनसीवेब में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सेज की लगभग 15, 200 सीटों पर दाखिले के लिए अब 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। डीयू ने एनसीवेब के आग्रह पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सेज की लगभग 15, 200 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सकी छात्राओं के लिए राहत की खबर है। अब स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। डीयू ने एनसीवेब के आग्रह पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई थी।
विज्ञापन
एनसीवेब में केवल दिल्ली की लड़कियां ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जहां नियमित कॉलेजों में इस बार से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिले होंगे। जबकि एनसीवेब में बीते साल की तरह कट ऑफ के आधार पर ही दाखिला होंगे। कट ऑफ अगस्त के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। कट ऑफ के लिए बारहवीं के अंकों को देखा जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर हैं जिन पर बीए व बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां दिल्ली की ऐसी लड़कियां भी दाखिला ले सकती है जो कि किसी पार्ट टाइम कोर्स व नौकरी करने के कारण रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाती हैं। यहां दाखिला लेने पर डीयू की ही डिग्री मिलती है।
विज्ञापन