फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two young women drown in the Yamuna during Jitiya ritual bath

दिल्ली: जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत, गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाले काजल-पिंकी के शव

Sat, 03 Oct 2026 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 02:13 AM IST
सार

हादसा वजीराबाद यमुना पुल के पास सूर घाट पर हुआ। दोनों परिवार के साथ पर्व मनाने पहुंची थीं।

विज्ञापन
Delhi: Two young women drown in the Yamuna during Jitiya ritual bath
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जितिया पर्व पर यमुना में स्नान करने पहुंची दो युवतियों की शुक्रवार सुबह डूबने से मौत हो गई। हादसा वजीराबाद यमुना पुल के पास सूर घाट पर हुआ। दोनों परिवार के साथ पर्व मनाने पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं। शोर सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तलाश शुरू की और कुछ देर बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान जखीरा निवासी काजल कुमारी (18) और पिंकी कुमारी (18) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही तिमारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


स्नान करते समय गहरे पानी में गईं
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त नीहारिका भट्ट ने बताया कि जितिया पर्व के मौके पर दोनों परिवार के साथ यमुना में स्नान करने सूर घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी की तरफ चली गईं। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण डूब गईं। उधर, परिजनों का आरोप है कि घाट पर गहरे पानी वाले हिस्से की सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। साथ ही पर्याप्त चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed