{"_id":"696984c17699ba058a0052cc","slug":"delhi-two-workers-died-after-a-lift-at-a-crockery-factory-broke-down-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: क्रॉकरी बनाने वाली फैक्टरी की लिफ्ट टूटने से दो मजदूरों की मौत, कारखाना सील; लापरवाही का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: क्रॉकरी बनाने वाली फैक्टरी की लिफ्ट टूटने से दो मजदूरों की मौत, कारखाना सील; लापरवाही का मामला दर्ज
Fri, 16 Jan 2026 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Jan 2026 05:52 AM IST
सार
पुलिस ने फैक्टरी सील कर दी है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और लिफ्ट टूटने के कारणों की तकनीकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समयपुर बादली इलाके में क्रॉकरी बनाने वाली फैक्टरी की लिफ्ट टूटने से दो मजदूरों हरिओम (32) और संजय मिश्रा (45) की मौत हो गई। पुलिस ने फैक्टरी सील कर दी है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और लिफ्ट टूटने के कारणों की तकनीकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 14 जनवरी की शाम करीब 5.20 बजे पुलिस को समयपुर बादली में एक फैक्टरी के लिफ्ट टूटकर गिरने और इसमें दो मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली। गली नंबर नौ में नेहा इंटरप्राइजेज नाम से क्रॉकरी बनाने वाली फैक्टरी में हादसा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला कि घायलों पास के अस्पताल में लेकर गए हैं, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर लिया। छानबीन में पता चला कि काम करने के दौरान दोनों फैक्टरी की अलग-अलग मंजिलों पर सामान ऊपर-नीचे ले जाने वाली लिफ्ट में चढ़े। तभी लिफ्ट की केबल टूट गई और लिफ्ट नीचे गिर गई। हरिओम गली नंबर 9 समयपुर बादली इलाके में रहते थे जबकि संजय मिश्रा परिवार समेत सिरसपुर हरिजन बस्ती में रहते थे।
विज्ञापन