फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi two criminals wandering in search of girlfriend brother to kill arrested member of kala jathedi gang

दिल्ली: प्रेमिका के भाई की हत्या के फिराक में घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों काला जठेड़ी गैंग के सदस्य

Tue, 21 Sep 2021 01:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Sep 2021 01:04 AM IST
सार

जांच में पता चला कि दोनों बदमाश काला जठेड़ी गैंग का सदस्य है और जेल में बंद गैंग के  मुख्य सदस्य नरेश के निर्देश पर वारदात को अंजाम देते हैं। प्रवीण की अपनी प्रेमिका के भाई से रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन
Delhi two criminals wandering in search of girlfriend brother to kill arrested member of kala jathedi gang
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने रंजिश की वजह से अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या की योजना बना रहे काला जठेड़ी गैंग के एक बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों पर लूटपाट, उगाही के फायरिंग करने का मामला दर्ज है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से बाबा हरिदास नगर थाने इलाके की में हुई लूटपाट के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, चार कारतूस और बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 10 सितंबर को बदमाशों ने झरौंदा गांव के गंदा नाला के पास पवन से उसकी बाइक लूट ली थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। स्पेशल स्टाफ की टीम भी जांच में जुट गई। पुलिस को जांच में पता चला कि वारदात में ढिचाऊं गांव निवासी प्रवीण और ओमवीर शामिल है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि प्रवीण अपने साथी के साथ गंदा नाला के पास से गुजरेगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रवीण और ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि प्रवीण बाबा हरिदास नगर थाने का घोषित बदमाश है। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जून 2021 में जेल से बाहर आने के बाद अपने साथियों के साथ लूटपाट को अंजाम देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि दोनों बदमाश काला जठेड़ी गैंग का सदस्य है और जेल में बंद गैंग के  मुख्य सदस्य नरेश के निर्देश पर वारदात को अंजाम देते हैं। प्रवीण की अपनी प्रेमिका के भाई से रंजिश चल रही थी। वह उसकी जल्द ही हत्या करने वाला था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed