{"_id":"6827a4108bfb95873c0d8e13","slug":"delhi-two-brothers-attacked-with-knife-in-a-dispute-of-rs-3500-one-died-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : 3500 रुपये के विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की चली गई जान; मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : 3500 रुपये के विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की चली गई जान; मुख्य आरोपी फरार
Sat, 17 May 2025 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 May 2025 02:16 AM IST
सार
पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार मुख्य आरोपी समेत भागे दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी उत्तरी जिला के स्वरूप नगर इलाके में 35 00 रुपये के लेन-देन के विवाद में कुछ लोगोंं ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे भाई का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार मुख्य आरोपी समेत भागे दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त मोहम्मद मुनचुन और घायल उसके भाई की पहचान मोहम्मद अफसर के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को स्वरूप नगर इलाके में झगड़ा और दो भाइयों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस जब तक पहुंची परिवार वाले उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जा चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि मोहम्मद मुनचुन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं उसके भाई का इलाज चल रहा था। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। परिवार वालों ने बताया कि मृतक अपने तीन भाइयों और इनके परिवार के साथ स्वरूप नगर में रहता था। इनके एक भाई वाहिद का राकेश से 35 सौ रुपये की लेन देन को लेकर विवाद था।
परिवार वालों ने बताया कि वाहिद ने राकेश से पैसे लिए थे, जिसे उसने वापस कर दिया था। बावजूद राकेश उससे पैसे की मांग कर रहा था। बृहस्पतिवार रात राकेश अपने साथ चार अन्य लोगों को लेकर वाहिद के घर पहुंचा। वाहिद घर पर नहीं था। राकेश उसके भाइयों से पैसे की मांग करने लगा। इस बात पर मोहम्मद मुनचुन और मोहम्मद अफसर के साथ उनकी कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि राकेश और उसके साथ आए आरोपियों ने दोनों भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। बाद में पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।