{"_id":"62bc70950106c87ae9601f51","slug":"delhi-tripura-mla-accused-of-sexually-assaulting-a-girl-studying-in-delhi-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: त्रिपुरा के विधायक पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली में पढ़ाई करती है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: त्रिपुरा के विधायक पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली में पढ़ाई करती है पीड़िता
Wed, 29 Jun 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:06 PM IST
सार
दिल्ली में त्रिपुरा भवन के जॉइंट रेजीडेंट कमिश्नर रंजीत दास ने राज्य सरकार को पत्र लिखते हुए जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ता से दो बार मुलाकात की है।
विज्ञापन
त्रिपुरा के विधायक पर छात्रा का शारीरिक शोषण करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चाणक्यपुरी स्थित त्रिपुरा भवन में विधायक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा त्रिपुरा भवन में अस्थाई तौर पर रह रही है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी अमृरुथा गुगुलोथ ने बताया कि जांच में शामिल होने के लिए आरोपी विधायक को नोटिस भेजा गया था। पीड़ित छात्रा दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। इस मामले में बुधवार शाम तक विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि विधायक ने 28 जून की रात उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने रात करीब 2.35 बजे पुलिस को सूचना दी। छात्रा की शिकायत पर विधायक के खिलाफ धारा 354 (महिला का मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला ) और 354 ए (यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न की सजा) आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी विधायक पूछताछ में शामिल हो गए हैं। वह पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारी नहीं की गई है। दूसरी तरफ त्रिपुरा भवन के जॉइंट रेजिडेंट कमिश्नर रंजीत दास ने त्रिपुरा सरकार को पत्र लिखकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की एक टीम छात्रा से दो बार मिली। बुधवार को छात्रा व और आरोपी विधायक दोनों को जांच के सिलसिले में चाणक्यपुरी थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने विधायक के खिलाफ एक दिन पहले भी शिकायत की थी। तब पुलिस दो बार त्रिपुरा भवन गई थी।