फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइविंग लाइसेंस के फार्म में हुआ बदलाव, अब ऐसे रूकेगा फर्जी डीएल बनवाने का जाल

Wed, 23 May 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 May 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi Transport Department has issued new form for licensing in delhi ncr
demo pic

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर एक नया नियम आ गया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस से संबधित अलग-अलग कामों के लिए एक ही फॉर्म नंबर-2 भरना होगा।

Delhi Transport Department has issued new form for licensing in delhi ncr
डेमो इमेज

दिल्ली परिवहन विभाग ने अपने डीएल के सभी फॉर्म को मिलाकर तीन पन्ने का एक फॉर्म बना दिया है। पहले आप एक अस्थायी डीएल बनवाने फिर उसे पक्का कराने के बाद उसके नवीनीकरण आदि के लिए अलग-अलग फॉर्म भरते थे। अधिकारियों ने बताया कि डीएल का यह फॉर्म पूरे देश में लागू होगा। इसके साथ ही डीएल के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है।

Delhi Transport Department has issued new form for licensing in delhi ncr
यह फैसला तमिलनाडु में ही लागू होगा।

फार्म में मोबाइल नंबर का होना भी जरूरी है। आधार व मतदाता पहचान पत्र को ही अब जन्म प्रमाण पत्र माना जाएगा। बता दें कि अभी तक इन दोनों को सिर्फ एड्रेस प्रूफ के रूप में ही मान्यता मिली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Transport Department has issued new form for licensing in delhi ncr
आधार कार्ड

बताया जा रहा है कि आधार अनिवार्य होने से डीएल को लेकर होने वाले फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी। बहुत से लोग देश में अलग-अलग जगहों से डीएल बनवा लेते है। लेकिन अब एक बार आधार जुड़ जाने से वह सिर्फ एक डीएल ही बनवा पाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हर साल डीएल से संबंधित 5 लाख आवेदन आते हैं। फॉर्म में आवेदनकर्ता से पूछा जाएगा कि क्या वह मृत्यु के बाद अंगदान करने के इच्छुक हैं?

विज्ञापन
Delhi Transport Department has issued new form for licensing in delhi ncr
demo pic

अगर वे इसे कॉलम में हां लिखते हैं तो डीएल पर ही उसके अंगदान की इच्छा को लिखा जाएगा। इस नियम पर विभाग ने बताया कि दिल्ली में करीब 1500 लोग हर साल सड़क हादसे में जान गंवाते हैं। मरने वालों के डीएल में अगर अंगदान की जानकारी हो तो हम उनसे दूसरे कई लोगों की जान बचा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed