Delhi Traffic Advisory: दशहरे पर इन सड़कों पर जाने से बचें, कई रूट्स डायवर्ट; निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। आज पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Traffic Advisory: आज पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली में दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से इडवाइजरी जारी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला रामलीला को लेकर पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है तो वहीं 24 अक्तूबर को दिल्ली के कई घाटों पर मूर्ति विसर्जन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। साथ ही कहा गया है कि दशहरा पर्व पर घुमने जाने वाले लोग इन दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश को रोकने और भीड़ से बचने के लिए कबूतर चौक से केएक तक की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसी तरह ए नौ रोड की ओर जाने वाले मार्ग और उसके आसपास गुरुद्वारा रोड पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई।
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 23, 2023
In view of the immersion of Goddess Durga idols at various Ghats in Delhi on October 24, 2023, special traffic arrangements have been made. Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/eVT3DDflYr
जहां तक पार्किंग की बात है तो दुर्गा पूजा पंडाल में आने वाले लोगों के लिए अपने वाहन पार्क करने के लिए चार कॉलेजों और स्कूलों में व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने घोषणा की है कि आधिकारिक स्टिकर और स्वीकृत पास वाले वाहनों को प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 20, 2023
In view of three major Ram Leelas at Madhav Das Park and 15th August Park in front of Red Fort, traffic regulations will be effective.
Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/2iLk8mAhJx
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यात्रियों से कई विशिष्ट मार्गों से दूर रहने का आग्रह किया गया है। श्री धार्मिक लीला समिति, लव कुश राम लीला समिति और नव धार्मिक राम लीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीलाओं का आयोजन चल रहा है। जिसको लेकर 25 अक्तूबर तक एडवाइजरी जारी की गई है।