फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Jam One and a half lakh people reached India Gate traffic system collapsed many roads had to be

Delhi Traffic Jam: इंडिया गेट पर पहुंचे डेढ़ लाख लोग, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई; कई रास्ते करने पड़े बंद

Sun, 01 Jan 2023 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 11:12 PM IST
सार

जैन समाज के प्रदर्शनकारियों व इंडिया गेट पर लोगों के आने से यहां भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। वहीं, कनॉट प्लेस में भारी संख्या में लोगों के आने से कनॉट प्लेस बंद करना पड़ा।

विज्ञापन
Delhi Traffic Jam One and a half lakh people reached India Gate traffic system collapsed many roads had to be
इंडिया गेट पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष के पहले दिन इंडिया गेट के इलाके में करीब डेढ़ लाख लोग पहुंच गए। कनॉट प्लेस व चिड़ियाघर में भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। इससे नई दिल्ली इलाका पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, इंडिया गेट पर रविवार दोपहर जैन समाज के 10 से 15 हजार लोग अचानक पहुंच गए और सी-हैक्सागन व कर्तव्य पथ पर बैठ गए। इससे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को आननफानन में ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा। इससे पहले से जाम झेल रहे नई दिल्ली के करीब-करीब सभी मार्गों पर अफरातफरी मच गई। विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव को ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए खुद उतारना पड़ा।

विज्ञापन

पुलिस को पिछले वर्षों के पहले दिन के अनुभव को देखते हुए ये अनुमान था कि लोग इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, चिड़ियाघर, पुराना किला व लोधी गार्डन समेत अन्य जगहों पर आएंगे। ऐसे में सुबह आठ बजे से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। दोपहर 12 बजे तक 50 से 60 हजार लोग पहुंच गए थे। पुलिस लोगों को संभालने में लगी हुई थी। इसी समय जैन समाज के लोग कर्तव्य पथ पर बैठ गए। इससे ट्रैफिक पुलिस को इंडिया गेट से जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड, तिलक मार्ग, शेरशाह सूरी मार्ग व अन्य रास्तों पर ट्रैफिक को परिवर्तित करना पड़ा। इन मार्गों पर देर रात तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ चिड़ियाघर व पुराना किले के पास मथुरा रोड, प्रगति मैदान आईटीआई, भगवान दास रोड, रिंग रोड पर पहले से जबरदस्त जाम था। जैन समाज के प्रदर्शनकारियों व इंडिया गेट पर लोगों के आने से यहां भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। वहीं, कनॉट प्लेस में भारी संख्या में लोगों के आने से कनॉट प्लेस बंद करना पड़ा। इससे पंचकुईया रोड, मंडी हाउस, केजी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग व संसद मार्ग पर जाम लग गया। गुरुद्वारा बांग्ला साहिब व कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के आने से कई मार्ग पहले से बंद थे।

विज्ञापन

नगर कीर्तन के चलते लगा जाम
गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर सिख समाज ने रविवार को नगर कीर्तन निकाले। इस कारण पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली व उत्तरी दिल्ली में जगह-जगह जाम लगा। शंकर रोड को बंद करना पड़ा। इस कारण कनाट प्लेस जाने वाली बसें व वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed