फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Advisory Vehicles will not be able to go to Connaught Place from 8 pm on New Year s Eve

Delhi Traffic Advisory: नए साल की पूर्व संध्या पर रात 8 बजे से कनॉट प्लेस नहीं जा पाएंगे वाहन, पढ़ें एडवाइजरी

Sat, 28 Dec 2024 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 10:47 PM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इंडिया गेट और उसके आसपास पैदल और वाहनों के यातायात को नियंत्रित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पैदल यात्रियों की अधिक आवाजाही होने पर, वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Delhi Traffic Advisory Vehicles will not be able to go to Connaught Place from 8 pm on New Year s Eve
कनॉट प्लेस - फोटो : ANI

विस्तार

नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए दिल्ली पुलिस खासकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। नए साल की पूर्व संध्या पर यानि 31 दिसंबर को रात 8 बजे से कनॉट प्लेस में सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। यह प्रतिबंध जश्न खत्म होने तक जारी रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि वैध पास रखने वालों को छोड़कर कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्कल में किसी भी वाहन यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध  
-गोलचक्कर (आर/ए) मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी फुटपाथ, मिंटो रोड - दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, मुंजे चौक के पास चेम्सफोर्ड रोड (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन),  आरके. आश्रम मार्ग
-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, आर/ए गोल मार्केट, आर/ए जी.पी.ओ., पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड 
- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन  और आर/ए विंडसर प्लेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था (कनॉट प्लेस के लिए)
गोल डाक खाना के पास, काली बाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, एआईआर के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक के पास, कोपरनिकस मार्ग पर मंडी हाउस के पास बड़ौदा हाउस तक,डी.डी. पर मिंटो रोड के पास। उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड क्षेत्र,आर.के. आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड पर पहाडग़ंज की ओर पंचकुइयां रोड के पास, कोपरनिकस लेन पर के.जी. मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग के पास और साथ ही के.जी. मार्ग से सी. हेक्सागन की ओर,आर/ए बंगाली मार्केट के पास - बाबर रोड और तानसेन मार्ग पर,विंडसर प्लेस के पास,राजेंद्र प्रसाद रोड,रायसीना रोड,पेशवा रोड पर गोले मार्केट के पास, भाई वीर सिंह मार्ग और आर.के. आश्रम रोड के साथ सर्विस रोड,जंतर-मंतर रोड, रायसीना रोड पर आर/ए बूटा सिंह के पास।पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कनॉट प्लेस के पास सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा। अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

विज्ञापन

इंडिया गेट पर नए साल की पूर्व संध्या पर वाहनों पर प्रतिबंध
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इंडिया गेट और उसके आसपास पैदल और वाहनों के यातायात को नियंत्रित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पैदल यात्रियों की अधिक आवाजाही होने पर, वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन जगहों से यातयात परिवर्तित रहेगा। क्यू-पॉइंट, आर/ए एमएलएनपी, आर/ए सुनहरी मस्जिद,आर/ए मार-जनपथ,राजपथ रफी मार्ग,आर/ए विंडसर प्लेस,आर/ए राजेंद्र प्रसाद रोड-जनपथ,केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड,आर/ए मंडी हाउस,डब्ल्यू-पॉइंट,मथुरा रोड-पुराना किला रोड,मथुरा रोड-शेर शाह रोड,एसबीएम-जाकिर हुसैन मार्ग, एसबीएम-पंडारा रोड।

पुलिस की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है, क्योंकि इंडिया गेट पर पार्किंग की जगह कम है।

मथुरा रोड पर जाम रहने की संभावना
दिल्ली चिडय़िाघर में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के कारण मथुरा रोड पर भीड़भाड़ होने की संभावना को देखते हुए आम जनता/मोटर चालकों को हजरत निजामुद्दीन और प्रगति मैदान के बीच भैरों रोड/मथुरा रोड से बचने की सलाह दी जाती है।

इन धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा-

  •  शराब पीकर गाड़ी चलाने पर धारा 185 एमवीए के तहत।
  •  तेज गति से गाड़ी चलाने पर धारा 112/183 एमवीए के तहत।
  •  स्टंट बाइकिंग, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जिग-जैग और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर धारा 184 एमवीए के तहत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed