फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to receive projects worth 13,800 crore in a month; 8,000 crore to be spent on the Yamuna.

Delhi NCR News: एक महीने में दिल्ली को मिलेंगे 13,800 करोड़ के प्रोजेक्ट, यमुना पर खर्च होंगे 8 हजार करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, अलग-अलग विभाग करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

रक्तदान से अंगदान तक सेवा का अभियान, 5000 से ज्यादा स्कूलों में दिखेगा विकसित भारत का सपना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में अगले एक महीने के दौरान 13,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत होगी। यमुना की सफाई और कायाकल्प के साथ सड़क, बिजली, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली सरकार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अभियान की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें अकेले दिल्ली जल बोर्ड की करीब 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार का सबसे बड़ा फोकस यमुना के कायाकल्प पर रहेगा। इन परियोजनाओं के जरिए जल और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना दिल्ली की आस्था से जुड़ी है और इसकी सफाई एक दिन में पूरी होने वाली परियोजना नहीं है। अभियान के दौरान इससे संबंधित कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में विभिन्न विभागों की बड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की 265 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास होगा। वहीं लोक निर्माण विभाग की करीब 2,800 करोड़ रुपये और बिजली विभाग की 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य
17 सितंबर को दिल्ली में बड़ा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें 2,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है। बुजुर्गों और श्रमिकों के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
अंगदान के लिए शुरू होगा आधिकारिक प्लेटफॉर्म
अभियान के दौरान दिल्ली में अंगदान के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा। यह राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन की तर्ज पर काम करेगा। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के माध्यम से दिल्ली में अंगदान को संस्थागत स्तर पर बढ़ावा देने की तैयारी है।

5,000 से ज्यादा स्कूलों में सपनों का भारत प्रतियोगिता
मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में 5,000 से अधिक स्कूल और शिक्षण संस्थान हिस्सा लेंगे। विद्यार्थी पेंटिंग, रील, भाषण समेत विभिन्न माध्यमों से विकसित भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत करेंगे। अभियान में पौधरोपण और केंद्र व दिल्ली सरकार की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थी घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article