फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: To avenge a fight, a minor was stabbed to death.

Delhi : झगड़े का बदला लेने के लिए नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या, एक बालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 02:13 AM IST
सार

गंभीर हालत में नाबालिग को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Delhi: To avenge a fight, a minor was stabbed to death.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने एक नाबालिग को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में नाबालिग को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अनुभव उर्फ प्रिंस (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छह नाबालिग समेत सात आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े बालिग आरोपी की पहचान तोहिद (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि एक सप्ताह पहले हुए झगड़ा का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को पुलिस को खबर मिली कि स्वरूप नगर एरिया में एक लड़के को चाकू मार दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस चंद्र मोहन फॉर्म हाउस, सुशांत विहार, कादीपुर पहुंची। वहां एक प्लाट में अनुभव खून से लथपथ मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुभव अपने परिवार के साथ सुशांत विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता देवेंद्र तिवारी व अन्य सदस्य हैं। अनुभव के पिता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनके बेटे को तोहिद नामक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने ही अनुभव की हत्या की है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


बुधवार को सभी आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपी तोहिद ने बताया कि मृतक के दो दोस्तों ने अपने एक पड़ोसी के घर पर पत्थर फेंके थे। पड़ोसी एक नाबालिग आरोपी का जानकार था। इसी बात पर नाबालिग उसके पक्ष में उतर आया। मृतक अनुभव ने अपने दोस्तों का पक्ष लेते हुए आरोपियों का विरोध किया। इसी बात पर आरोपियों ने अनुभव को अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार को आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस बाकी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed