फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bomb Threat to Delhi Tihar Jail Recieved Bomb Threat Email News in Hindi

Tihar Bomb Threat: स्कूल-अस्पताल के बाद अब तिहाड़ को बम से उड़ाने की धमकी, दहशतगर्द ने अपनाया पुराना पैंतरा

Tue, 14 May 2024 05:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 May 2024 05:03 PM IST
सार

Tihar Jail Bomb Threat : स्कूलों, अस्पतालोँ और एयपोर्ट के बाद अब दिल्ली में तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 
 

विज्ञापन
Bomb Threat to Delhi Tihar Jail Recieved Bomb Threat Email News in Hindi
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूलों, अस्पतालोँ और एयपोर्ट के बाद अब दिल्ली में तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले आज ही अस्पतालों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हर बार की तरह इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। अब तक इस तरह की धमकी स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को मिल चुकी है।

विज्ञापन

मंगलवार को इन अस्पतालों को मिली धमकी
दहशतगर्द ने दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हर बार की तरह यह धमकी भी फर्जी निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 20 अस्पतालों को मिली थी धमकी
बीते रविवार को दिल्ली के 20 से अधिक अस्पतालों, आईजीआई एयरपोर्ट समेत उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। आरोपी ने सभी जगह ईमेल कर यहां बम रखा होने की सूचना दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed