फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Three workers buried in soil collapse during excavation, one dead

Delhi : खुदाई में मिट्टी धंसने से तीन श्रमिक दबे, एक की मौत; अब पुलिस कर रही है ठेकेदार से पूछताछ

Thu, 08 May 2025 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 May 2025 05:08 AM IST
सार

मौके पर ही मौजूद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई गई। बाद में तीनों श्रमिकों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Delhi: Three workers buried in soil collapse during excavation, one dead
सांकेतिक

विस्तार

द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर में बुधवार शाम गहरे सीवर की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से तीन श्रमिक दब गए। आनन-फानन में मौके पर ही मौजूद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई गई। बाद में तीनों श्रमिकों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त समस्तीपुर, बिहार निवासी पिंटू कुमार (22) के रूप में हुई है। छानबीन के बाद पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठेकेदार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बाकी श्रमिकों के बयान लिए जा रहे हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सूरखपुर रोड, नवीन प्लेस के सामने, बाबा हरिदास नगर में गहरे सीवर का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद वहां पंप सेट करने की तैयारी चल रही थी। अंदर तीन मजदूर काम में लगे थे। शाम करीब पौने पांच बजे अचानक गड्ढे के किनारे की मिट्टी मजदूरों पर गिर गई और वह दब गए।

आनन-फानन में पुलिस व दमकल विभाग को खबर देने के बाद बचाव का काम शुरू हुआ। जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई गई। उसमें से दो मजदूरों को समय रहते निकाल लिया गया जबकि पिंटू काफी देर बाद निकला।


घायलों में समस्तीपुर बिहार निवासी मुकेश (22) और विनोद (27) को अस्पताल भेजा गया। करीब 20 मिनट बाद पिंटू का शव निकला। सूत्रों का कहना है कि निजी ठेकेदार ने इतना गहरा गड्ढा खोद दिया था। इस दौरान सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा गया। हादसे के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed