फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi three persons arrested for violating lockdown rules says police sources

दिल्ली: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तीन किसान गिरफ्तार, जा रहे थे सिंघु बॉर्डर

Tue, 01 Jun 2021 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Jun 2021 11:20 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि ये तीनों ही किसान और दिल्ली से होते हुए सिंघु बॉर्डर जा रहे थे, जहां बीते छह महीने से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi three persons arrested for violating lockdown rules says police sources
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह राजधानी स्थित वायु भवन के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये तीनों लॉकडाउन नियमों का पालन न करने के लिए गिरफ्तार किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ये तीनों ही किसान और दिल्ली से होते हुए सिंघु बॉर्डर जा रहे थे, जहां बीते छह महीने से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन किसानों को सोमवार को मध्य दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उनके पास लॉकडाउन में आने-जाने के लिए आवश्यक कर्फ्यू पास नहीं थे। तीनों किसान पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


उनके अनुसार, किसानों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य दिल्ली में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा में प्रार्थना करने के लिए आए थे और पिछले दो दिन से वहीं रुके हुए थे। अधिकारी के अनुसार, किसानों ने कहा कि वे सिंघु बार्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन उनका उद्देश्य कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य दिल्ली में प्रदर्शन करना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed