{"_id":"60b5ca9b8ebc3e2e33078384","slug":"delhi-three-persons-arrested-for-violating-lockdown-rules-says-police-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तीन किसान गिरफ्तार, जा रहे थे सिंघु बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तीन किसान गिरफ्तार, जा रहे थे सिंघु बॉर्डर
Tue, 01 Jun 2021 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:20 AM IST
सार
सूत्रों का कहना है कि ये तीनों ही किसान और दिल्ली से होते हुए सिंघु बॉर्डर जा रहे थे, जहां बीते छह महीने से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह राजधानी स्थित वायु भवन के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये तीनों लॉकडाउन नियमों का पालन न करने के लिए गिरफ्तार किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ये तीनों ही किसान और दिल्ली से होते हुए सिंघु बॉर्डर जा रहे थे, जहां बीते छह महीने से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन किसानों को सोमवार को मध्य दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उनके पास लॉकडाउन में आने-जाने के लिए आवश्यक कर्फ्यू पास नहीं थे। तीनों किसान पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उनके अनुसार, किसानों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य दिल्ली में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा में प्रार्थना करने के लिए आए थे और पिछले दो दिन से वहीं रुके हुए थे। अधिकारी के अनुसार, किसानों ने कहा कि वे सिंघु बार्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन उनका उद्देश्य कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य दिल्ली में प्रदर्शन करना नहीं था।
विज्ञापन
Three persons were arrested for violating lockdown norms near Vayu Bhawan. They were farmers who were on their way to Singhu border: Delhi Police sources
— ANI (@ANI) June 1, 2021