{"_id":"63d4d25b333b1c02d45534e1","slug":"delhi-three-dead-bodies-of-woman-and-two-children-found-near-narela-face-crushed-railway-line-police-probing-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के पास तीन शवों से सनसनी: एक महिला और दो बच्चों की हत्या, पहचान छिपाने को कुचला चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के पास तीन शवों से सनसनी: एक महिला और दो बच्चों की हत्या, पहचान छिपाने को कुचला चेहरा
Sat, 28 Jan 2023 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:16 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार तीनों शव के चेहरे बुरी तरह से कुचले हुए हैं। माना जा रहा है कि ऐसा पहचान छिपाने के लिए किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों के पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
रेल ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के नरेला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे लाइन के पास तीन शव बेहद खराब स्थिति में देखे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार सुबह नरेला इलाके में रेलवे लाइन के पास तीन लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन के पास जो तीन शव मिले हैं उनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
महिला की उम्र लगभग 27-28 साल बताई जा रही है और बच्चों की उम्र एक-दो साल के बीच में है। जानकारी के अनुसार तीनों शव के चेहरे बुरी तरह से कुचले हुए हैं। माना जा रहा है कि ऐसा पहचान छिपाने के लिए किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों के पहचान में जुटी है।
विज्ञापन