{"_id":"656fd3bc329692e2a500e7c4","slug":"delhi-three-caught-stealing-in-delhi-police-s-centralized-warehouse-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली पुलिस के केंद्रीयकृत मालखाने में चोरी करते तीन दबोचे, आठ बैटरियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली पुलिस के केंद्रीयकृत मालखाने में चोरी करते तीन दबोचे, आठ बैटरियां बरामद
Wed, 06 Dec 2023 07:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Dec 2023 07:22 AM IST
सार
गनीमत रही कि तोड़ फोड़ की आवाज सुनकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और तीन बदमाशों को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बदमाशों ने द्वारका सेक्टर 9 स्थित पुलिस के केंद्रीयकृत मालखाने में ही सेंध लगा दी। गनीमत रही कि तोड़ फोड़ की आवाज सुनकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और तीन बदमाशों को रंगे हाथ दबोच लिया। बदमाश मालखाने में जमा बाइकों की बैटरियां चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ बैटरियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान बागडोला गांव निवासी चंदन, अकबर और नरेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर 9 में दिल्ली पुलिस का केंद्रीयकृत मालखाना है। एक दिसंबर की शाम पुलिस को मालखाने में चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां तैनात एएसआई संजय कुमार मिले। उन्होंने तीन बदमाशों को पुलिसकर्मी के हवाले किया। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे वह मालखाने में गश्त कर रहे थे। अंदर की तरफ से तोड़फोड़ की आवाज आ रही थी। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि तीन बदमाश मालखाने में जमा बाइक से बैटरी निकाल रहे थे।
विज्ञापन