बदमाश ने मां को गाली दी तो पहले तीन भाइयों ने उसे पीटा, फिर की चाकू घोंपकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में कहासुनी के दौरान मां को गाली देने पर गुस्साए तीन भाइयों ने घोषित बदमाश (बीसी) फिरोज (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो भाइयों अशफाक और मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा भाई छिद्दी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, फिरोज परिवार के साथ जखीरा मार्केट में बंजारा मस्जिद के पास रहता था। आरोपी मुश्ताक, छिद्दी और अशफाक मोती नगर इलाके में रहते हैं। अशफाक की जखीरा मार्केट में शीशे की दुकान है।
अशफाक और फिरोज परिचित थे और आते-जाते एक-दूसरे पर तंज करते थे। सोमवार रात अशफाक और फिरोज में कहासुनी हो गई। फिरोज ने अशफाक को मां की गाली दे दी। इससे आग-बबूला अशफाक ने अपने भाइयों मुश्ताक और छिद्दी के साथ मिलकर फिरोज को पीट दिया।
झगड़े के दौरान तीनों भाइयों ने फिरोज को चाकू से गोद दिया। फिरोज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने देर रात अशफाक और मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, छिद्दी पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर जेल से आया है।