फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Thief enters houses through scrambling on walls with help of wire his spiderman moves caught on camera

कैमरे में कैद 'स्पाइडर मैन': तारों और दीवारों के सहारे लोगों के घर में घुसकर करता है चोरी, सीसीटीवी ने खोला राज

Fri, 03 Jun 2022 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jun 2022 04:21 PM IST
सार

आरोप है कि चोर आधे घंटे तक घर के अंदर रहा। जिस वक्त वह घर में दाखिल हुआ उस वक्त घर में सात-आठ लोग थे। घर की अलमारी खुली हुई थी जिसमें से चोर चेन, अंगूठी और एक मोबाइल चुरा ले गया।

विज्ञापन
Delhi Thief enters houses through scrambling on walls with help of wire his spiderman moves caught on camera
स्पाइडरमैन स्टाइल में चोरी के लिए घर में घुसता चोर - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्पाइडरमैन सीरिज की फिल्मों में आपने हीरो को ऊंची-ऊंची इमारतों पर तेजी से चढ़ते और दुश्मनों से लोहा लेते व दूसरों की जान बचाते देखा होगा। लेकिन दिल्ली में एक शख्स है जो स्पाइडरमैन से प्रेरित लगता है लेकिन लोगों के घरों में चोरी के लिए।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में एक शख्स स्पाइडमैन के स्टाइल में दीवारों और तारों के सहारे लोगों के घर में घुसता है और लूटपाट को अंजाम देता है। इस चोर के कारनामों का खुलासा तब हुआ जब 31 मई और 1 जून की दरम्यानी रात को वह एक घर के नीचे पार्क कार पर चढ़कर फिर बिजली के तारों के सहारे चोरी करने के लिए एक घर में घुसा। उसकी सारी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


चोरी के बाद वह दरवाजे से निकलता देखा गया। उक्त घर से एक सोने की चेन, अंगूठी और एक मोबाइल के चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली। खजूरीखास इलाके में स्थित इस घर के मालिक ने बताया कि चोर उनके घर के बाहर रात में 2.17 बजे देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चोर आधे घंटे तक घर के अंदर रहा। जिस वक्त वह घर में दाखिल हुआ उस वक्त घर में सात-आठ लोग थे। घर की अलमारी खुली हुई थी जिसमें से चोर चेन, अंगूठी और एक मोबाइल चुरा ले गया। उस वक्त घर के मालिक की मां भी जागीं और उन्होंने घर के अन्य लोगों को जगाया, लोगों की चहल-पहल सुन चोर वहां से भाग गया। इसकी शिकायत पीड़ितों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed