फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: The deadline for the property tax 'Suniyo' scheme has been extended

Delhi: संपत्तिकर ‘सुनियो’ योजना की अवधि बढ़ी, पांच प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ अब 31 जनवरी तक कर सकते हैं जमा

Fri, 02 Jan 2026 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 02:25 AM IST
सार

एमसीडी ने वर्ष 2025-26 की संपत्तिकर माफी योजना की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। अब करदाता पांच प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi: The deadline for the property tax 'Suniyo' scheme has been extended
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी की संपत्तिकर निपटान योजना ‘सुनियो’ (संपत्तिकर निपटान योजना) को नागरिकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसी को देखते हुए एमसीडी ने वर्ष 2025-26 की संपत्तिकर माफी योजना की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। अब करदाता पांच प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना के विस्तार से न सिर्फ करदाताओं को राहत मिली है, बल्कि एमसीडी के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि सुनियो योजना के तहत करदाता वित्त वर्ष 2020–21 से पूर्व की अवधि के लिए देय संपत्तिकर, ब्याज और दंड पर पूर्ण छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें चालू वित्त वर्ष 2025–26 और उससे पहले के पांच वित्त वर्षों (2020–21 से 2024–25) की मूल संपत्तिकर राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


गत 31 दिसंबर तक 1,66,587 करदाताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है और 803.61 करोड़ रुपये का संपत्तिकर जमा कराया है। इसमें 1,20,157 आवासीय संपत्तियों से 188.28 करोड़ रुपये और 46,430 गैर-आवासीय संपत्तियों से 615.32 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है। खास बात यह है कि 90,139 नए करदाताओं ने पहली बार सुनियो योजना के तहत संपत्तिकर अदा किया, जिससे 312.45 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में (सुनियो योजना सहित) 31 दिसंबर 2025 तक कुल कर संग्रह 2,642.80 करोड़ रुपये रहा है, जो 12,42,875 करदाताओं से प्राप्त हुआ। इसके मुकाबले पिछले वर्ष की समान अवधि में 10,31,177 करदाताओं से 1,859.77 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था। इस तरह कर संग्रह में 42.1 प्रतिशत और करदाताओं की संख्या में 20.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024–25 में संपत्तिकर संग्रह 2,132.29 करोड़ रुपये था, जिसे चालू वित्त वर्ष में पहले ही पार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed