फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: The crook arrived with a consignment of weapons for the gangsters arrested

दिल्ली: गैंगस्टरों के लिए हथियार का खेप लेकर पहुंचा बदमाश गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 05:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Aug 2021 05:45 PM IST
सार

  • शामली के हथियार सप्लायर ने भेजा था खेप, पुलिस ने बरामद किए सात पिस्टल और दो शॉटगन, पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी

विज्ञापन
Delhi: The crook arrived with a consignment of weapons for the gangsters arrested
अवैध हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली के गैंगस्टरों के लिए शामली से हथियार की खेप लेकर पहुंचे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने सात पिस्टल और दो शॉटगन बरामद किया है। हथियार सप्लायर आरोपी को एक पिस्टल को पहुंचाने के एवज में एक हजार रुपये देते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार सप्लायर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कांधला, मुजफ्फरनगर यूपी निवासी लोकेश(22) के रूप में हुई है। स्पेशल स्टाफ में तैनात हवलदार सुरेंद्र को सूचना मिली कि गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग का एक बदमाश विकासपुरी के सीआरपीएफ कैंप बस स्टैंड के पास आने वाला है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दी। करीब सवा नौ बजे एक युवक बस से उतरकर स्टैंड पर खड़े होकर किसी का इंतजार करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाशी ली। बैग में सात पिस्टल और दो शॉटगन मिले।
विज्ञापन


पूछताछ में लोकेश ने बताया कि शामली यूपी का रहने वाला आरिफ ने बलवा गांव में उसे हथियार का खेप दिया था और बताया था कि स्टैंड के पास आकर एक व्यक्ति इस खेप को लेकर जाएगा। आरिफ ने खेप लेने वाले के बारे में कुछ नहीं बताया था। उसने बताया कि आरिफ एक पिस्टल को पहुंचाने के एवज में उसे एक  हजार रुपये देता है। इससे पहले वह एक खेप को सोनीपत हरियाणा के एक गैंगस्टर को पहुंचा चुका है। पुलिस लोकेश के निशानदेही पर आरिफ की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed