फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Thak thak gang stole mobile from judge car, case registered

दिल्ली : जज की कार से मोबाइल उड़ा ले गए ठग-ठक गिरोह के बदमाश, सब्जी मंडी इलाके में हुई वारदात, मामला दर्ज

Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Thak thak gang stole mobile from judge car, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार शाम ठक-ठक गिरोह के बदमाश एडिशनल सेशन जज की कार से मोबाइल उड़ाकर फरार हो गए। कडकड़डूमा में तैनात जज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस ने जज की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात एडिशनल सेशन जज संजीव कुमार के साथ हुई। सोमवार को वह किसी काम से तीस हजारी कोर्ट में आए थे।काम पूरा करने के बाद वह कार से घर त्रिनगर जाने के लिए निकले। अभी वह कोर्ट से बाहर निकलकर ट्रैफिक में ही थे कि किसी ने उनकी कार के दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाया।
विज्ञापन


जज ने फौरन कार का शीशा नीचे कर देखा। इसी बीच दूसरी ओर से एक अन्य युवक ने कार के डेश बोर्ड पर रखा उनका मोबाइल फोन उड़ा लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed