{"_id":"69a4a3c0c8cf1677340fc979","slug":"delhi-teacher-beats-student-after-finding-his-sleeve-button-broken-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बाजू का बटन टूटा दिखने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, उप शिक्षा निदेशक ने दिए मामले की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बाजू का बटन टूटा दिखने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, उप शिक्षा निदेशक ने दिए मामले की जांच के निर्देश
Mon, 02 Mar 2026 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:08 AM IST
सार
त्तर-पूर्वी-2 जिला के उप शिक्षा निदेशक ने मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए है। जांच का जिम्मा डीडीई जोन-6 को सौंपा गया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मंडोली स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में कक्षा दसवीं की सीबीएसई की परीक्षा देने आए एक छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर एक शिक्षक द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्र के पिता ने ईमेल के माध्यम से शिक्षा निदेशालय के उप शिक्षा निदेशक को शिकायत दी है। पीड़ित छात्र ने बताया कि 28 फरवरी को संस्कृत विषय का पेपर था।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर जाने के दौरान रास्ते में शर्ट की दायीं बाजू का बटन टूट गया था। केंद्र में अंदर जाने के समय बाहर चेकिंग स्क्वाड के एक शिक्षक ने बाजू का बटन टूटने को लेकर किए सवाल का जवाब देने पर बिना वजह पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक ने लगातार थप्पड़ों से मारा। फिर उसके बाद मेरे एडमिट कार्ड का फोटो खींच लिया और धमकी भी दी।
विज्ञापन
पिटाई के चलते परीक्षा केंद्र पर अपनी परीक्षा भी ठीक ढंग से नहीं दे सका। छात्र के पिता ने बताया कि जब बच्चे की पिटाई के बारे में जानकारी मिली तो तुरंत उसकी शिकायत उत्तर-पूर्वी जिला के उप शिक्षा निदेशक को ईमेल के माध्यम से कर दी गई। बिना कारण बच्चे को शिक्षक द्वारा पीटा गया। दोषी शिक्षक पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं इस पूरे मामले में उत्तर-पूर्वी-2 जिला के उप शिक्षा निदेशक ने मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए है। जांच का जिम्मा डीडीई जोन-6 को सौंपा गया है।
विज्ञापन