फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में ठंड से लोगों का जीना मुहाल, तस्वीरों में देखें इंसान और जानवर का हाल

Sun, 29 Dec 2019 07:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 29 Dec 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi Suffering from heavy cold, Temperature fall over two degree Celsius
Cold in Delhi - फोटो : पीटीआई

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इधर, राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि दिल्लीवालों को बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि कोहरे के कारण कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। शहर में ठंड की मार सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी झेल रहा है। आइए जानते हैं कहां रहा सबसे कम तापमान...

Delhi Suffering from heavy cold, Temperature fall over two degree Celsius
Cold in Delhi - फोटो : पीटीआई

कड़ाके की ठंड में आम लोगों के पास आग ही एक आसरा है। रविवार को दिल्ली ठिठुरती रही। सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव आता नहीं दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लोग इस बीच रातभर शीतलहर और दिन में कड़ाके की ठंड से दो-चार होते रहेंगे।  

Delhi Suffering from heavy cold, Temperature fall over two degree Celsius
Cold in Delhi - फोटो : पीटीआई

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। एक व्यक्ति के हाथ में एक बंदर नजर आ रहा है जिसको ठंड से बचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में सफदरजंग का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस 2.4 पर चला गया था। मौसम विभाग के पास मौजूद 1992 से अब तक आंकड़ों के हिसाब से 28 साल की यह तीसरी सर्द सुबह रही। इससे पहले सिर्फ एक बार 11 दिसंबर, 1996 में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस था। 30 दिसंबर, 2013 का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस ही रिकॉर्ड किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Suffering from heavy cold, Temperature fall over two degree Celsius
Cold in Delhi - फोटो : पीटीआई

रविवार को लोधी रोड में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 14 दिसंबर से अभी तक दिल्ली कड़ाके की ठंड से गुजर रही है। 1992 के बाद से कोई ऐसा दिसंबर नहीं रहा, जब लगातार 15 दिन तक इस कदर ठंड पड़ी हो।  

विज्ञापन
Delhi Suffering from heavy cold, Temperature fall over two degree Celsius
Cold in Delhi - फोटो : पीटीआई

एक व्यक्ति ठंड से बचने के लिए जली हुई कार में सोते हुए दिखाई दिया। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर समेत लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व चंडीगढ़ में बमुश्किल 50 मीटर भी नहीं दिख रहा था। वहीं, दूसरे इलाकों की हालत भी इससे बेहतर नहीं थी। दिन चढ़ने के साथ धुंधलापन दूर हो सका। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सिंधु गंगा मैदान मेें 30 दिसंबर तक हालात बेहतर होते नहीं दिख रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed