{"_id":"675f4242d2abd9148f0725e3","slug":"delhi-students-beaten-after-accusing-them-of-running-fake-call-center-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाकर छात्रों को पीटा, वीडियो बनाकर 1.55 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाकर छात्रों को पीटा, वीडियो बनाकर 1.55 लाख लूटे
Mon, 16 Dec 2024 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:25 AM IST
सार
छात्रों का आरोप है कि बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाया। बदमाशों ने पिस्टल हाथ में पकड़ाकर उनका फोटो भी खींचा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरि नगर इलाके में तीन छात्रों से मारपीट कर बदमाशों ने 1.55 लाख रुपये लूट लिए। छात्रों का आरोप है कि बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाया। बदमाशों ने पिस्टल हाथ में पकड़ाकर उनका फोटो भी खींचा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मूलत: मध्य प्रदेश निवासी कुंज साल्वे अपने दोस्तों के साथ सुभाष नगर में रहता है। वह बीकॉम का छात्र है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 10 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त आदित्य के साथ बाजार में खाने के लिए गया था। इसी दौरान तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि तुम लोग अपने फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हो। इसका वीडियो हमारे पास है। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ से होने की बात कही। इस बीच उनका एक साथी भी आ गया। बदमाशों ने छात्रों से उनका फोन ले लिया। तलाशी लेने की बात कहकर छात्रों को लेकर फ्लैट में आ गए। उसके बाद बदमाशों ने सभी छात्रों को कमरे में खड़ा कर दिया और फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने छात्रों के कमरे में रखे लैपटॉप व मोबाइल को एक किनारे रखवा लिया।
विज्ञापन
छात्रों का आरोप है कि आरोपियों ने पिटाई के दौरान उनका वीडियो भी बनाया। उसके बाद उनसे 25 लाख रुपये मांगे। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाशों ने सभी से हजारों रुपये ले लिए। बदमाशों ने उनसे एटीएम कार्ड लेकर पासवर्ड भी ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उनके एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लिए। पैसे निकलने के सभी मैसेज को फोन से हटा दिया। फिर छात्रों के हाथ में पिस्टल देकर फोटो खींचने के बाद बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश उनसे 1.55 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।