फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Solar Policy implemented along with domestic commercial-industrial will also benefit

दिल्ली सोलर पॉलिसी लागू: जानें कैसे आएगा आपका बिजली बिल जीरो, कैसे होगी कमाई; सीधे खातें में पैसा डालेगी सरकार

Sat, 16 Mar 2024 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Mar 2024 09:57 PM IST
सार

इस पॉलिसी के अंतर्गत पांच तरह के वित्तीय लाभ देगी। अगर कोई तीन किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल लगवाता है तो उससे पैदा होने वाली बिजली पर दिल्ली सरकार उनके बैंक खाते में तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से जमा करेगी।

विज्ञापन
Delhi Solar Policy implemented along with domestic commercial-industrial will also benefit
दिल्ली सोलर पॉलिसी लागू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दिल्ली सोलर पॉलिसी 2023 की अधिसूचना जारी करने के बाद इसे लागू कर दिया है। लोग पॉलिसी के तहत अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर अपना बिजली का बिल जीरो कर सकते हैं। सोलर पैनल लगवाने वालों का 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर भी बिल जीरो आएगा, जबकि कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा हो सकता है। बता दें कि 29 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सोलर पॉलिसी की घोषणा की थी। उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद यह पॉलिसी लागू कर दी है।

विज्ञापन

इसे लेकर ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि पॉलिसी के लागू होने से न केवल दिल्ली वालों को फायदा होगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। इसके तहत हर यूनिट बिजली उत्पादन करने पर दिल्ली सरकार रूफटॉप सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को पैसे देगी। इसका लक्ष्य है कि 2027 तक दिल्ली में इस्तेमाल होने वाली कुल बिजली में 50 फीसदी बिजली सोलर एनर्जी से आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पावर जेनरेशन असेसमेंट का भी प्रावधान करेगी। इसके लिए सरकार कुछ संस्थाओं से टाइअप करेगी। ये संस्थाएं सैटेलाइट के माध्यम से पूरी दिल्ली में कहां कितनी क्षमता है, उसका आंकलन कराएगी। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कैंप लगाएंगे, ताकि लोगों को सरकार के पास न आना पड़े, बल्कि सरकार ही उनके पास जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 यूनिट से अधिक बिजली खपत पर भी बिल आएगा जीरो
दिल्ली सोलर पॉलिसी 2023 के तहत जो लोग अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएंगे, उनका बिजली का बिल कम हो सकता है। वहीं, 201 से 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर आधा बिल आता है और 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर पूरा बिल आता है। इस पॉलिसी के तहत सोलर पैनल लगवाने पर 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों का भी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 लागू होने के बाद दिल्ली के सभी आवासीय सेक्टर के लोगों का बिजली बिल जीरो हो सकता है। चाहे 800, 1000 या 2000 यूनिट बिजली इस्तेमाल करें, बिल जीरो आएगा।

विज्ञापन

सरकार पांच साल तक देगी इंसेंटिव
इस पॉलिसी के अंतर्गत पांच तरह के वित्तीय लाभ देगी। अगर कोई तीन किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल लगवाता है तो उससे पैदा होने वाली बिजली पर दिल्ली सरकार उनके बैंक खाते में तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से जमा करेगी। अगर तीन से 10 किलोवॉट क्षमता के सोलर पैनल लगवाते हैं, तो दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसा जमा कराया जाएगा। दिल्ली सरकार पांच साल तक यह जेनरेशन बेस्ड इंसेंटिव देती रहेगी।

पोर्टल पर उपलब्ध होगी पूरी जानकारी
दिल्ली सोलर पॉलिसी की सारी जानकारी एक जगह उपलब्ध कराने के लिए सोलर पोर्टल बनाया जा रहा है। पॉलिसी से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अगर सरकारी बिल्डिंग की छत पर 500 वर्ग मीटर का एरिया है, तो उनके लिए सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया है। सभी सरकारी बिल्डिंग की छत पर पॉलिसी लागू होने के तीन साल के अंदर सोलर पैनल लगाने होंगे। दिल्ली सरकार दिल्ली के बाहर से भी सोलर पावर खरीदने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed